फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवकरन ने सभी काे दिया सम्मान

Tue, 05 May 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिपरी स्थित माडर्न पब्लिक हाईस्कूल में सोमवार को जिले के प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष रहे शिवकरन यादव की चतुर्थ पुण्यतिथि मनाई गई।इस दौरान हुई श्रद्धांजलि सभा में जिले भर से सपा नेता और संभ्रांत लोग शामिल हुए। विधायक जाहिद बेग ने शिवकरन यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कार्यों को याद किया। कहा कि शिवकरन जी चाहे घर पर रहे हों अथवा जिला पंचायत कार्यालय में उन्होंने हर आने वाले को सम्मान दिया।
विज्ञापन


अहम की भावना कभी नहीं रखी। दिन में 10.30 बजे शुरू हुई श्रद्धांजलि सभा में रात भर लोगों का तांता लगा रहा। हर किसी ने उनकी शख्सियत की सराहना की।  इस मौके पर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, जिला पंचायत सदस्यगण शोभनाथ यादव, विकास यादव एडवोकेट, रामचंद्र यादव, दिलीप गुप्ता, जितेंद्र यादव, द्वारिका यादव, आनंद यादव, अमृतलाल यादव, श्याम लाल यादव, राजीव गुप्ता, काशीनाथ पाल, सुरेंद्र नाथ यादव, भागीरथी, भुल्लुर यादव, डीएन यादव, पन्ना लाल यादव, समर बहादुर, समरजीत यादव, दारा यादव, राजनाथ बिंद, संतोश यादव मौजूद रहे। काशीनाथ यादव ने आगंतुकों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें