फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हर-हर बम-बम से गूंजे शिवालय, 1.25 लाख श्रद्धालुओं ने मंदिरों में नवाए शीश

विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार को सेमराध में दर्शन पुजन के लिए खड़े श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सावन के दूसरे सोमवार को रिकॉर्ड 1.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जिले के शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन को पहुंचे। वहीं बीते चार दिन में एक लाख 7784 कांवड़िये प्रयागराज हाईवे से बाबा विश्वनाथ धाम के लिए गए। सोमवार को बनारस की तरफ जाने वाले कांवड़ियां कम रहे, लेकिन मंदिरों पर दर्शन को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जिले के मंदिरों से हाईवे तक सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम देखे गए। बाबा के भक्तों के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

भगवान शिव के अति प्रिय सावन माह के दूसरे सोमवार को श्रद्धा विश्वास और भक्ति भावना के साथ देवाधिदेव का दर्शन पूजन किया गया। बाबा बड़े शिव, बाबा हरिहरनाथ, तिलेश्वरनाथ, ओदारेश्वरनाथ, सुंदरवन के अलावा कबूतर नाथ, गोपेश्वर महादेव, सिद्धेश्वर महादेव, मनकामेश्वर महादेव, जोगीबीर समेत अन्य मंदिरों पर प्रातःकाल से ही कतार लग गई थी।
इसी तरह काशी विंध्य प्रयागराज के मध्य स्थित बाबा सेमराधनाथ धाम में सुबह से लेकर शाम तक दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ के अलावा चौरी, भदोही, औराई, बाबूसराय समेत अन्य कई इलाकों के शिव मंदिरों पर भक्तों का हुजूम देखा गया। श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते हुए कतारबद्ध होते गए और कतार समय के साथ लंबी होती चली गई।
विज्ञापन

दर्शन पूजन के साथ प्रमुख मंदिर और शिवालय में धार्मिक अनुष्ठान के साथ भजन कीर्तन का क्रम चलता रहा। सेमराधनाथ धाम के महंत पंडित करुणाशंकर दास ने बताया कि मंदिर में करीब 55 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किया है। जिले के अन्य विभिन्न मंदिरों को मिलाकर 1.25 लाख शिवभक्तों ने बाबा के दरबार में मत्था टेका। सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर पर बाबा बर्फानी ग्रुप की ओर से भक्तों को फलाहारी प्रसाद वितरित किया गया। जिसमें अनिल गुप्ता, विशाल सिंह, विकास, विपिन, भंडारी, सुनील, राकेश देववंशी ब्रह्मा मोदनवाल, राजेंद्र, राजेश, महेंद्र, विपिन शामिल रहे। जिलाधिकारी शैलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी, अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने मंदिरों, घाटों व हाईवे पर चक्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

तू त बाड़ा औघड़दानी हम त गदहा बानी...
बाबा सेमराधनाथ में लोक गायक राजेश परदेशी के महादेव के भक्ति गीतों पर लोगों को झुमाया। परदेशी ने भगवान शिव के महिमा का गुणगान करते हुए जब गाया, तू त बाडा औघड़दानी, हम त गदहा बानी...तो हर हर महादेव के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक भजनों की प्रस्तुति दी।मौके पर आकाश पांडेय, योगेश पांडेय, रामधनी यादव, टिंकू आदि रहे।

कांवड़ियों की भक्ति की स्टोरी
11 साल के शिवम की आस्था
जंगीगंज निवासी शिवम की उम्र करीब 11 साल है। वह प्रयागराज संगम से जल उठाकर सेमराधनाथ धाम में जल चढ़ाने निकले। पारिवारिक परिस्थितियों के कारण वह अभी पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन मन में परिवार की समृद्धि को लेकर कामना है। बताया कि वह पैदल ही प्रयागराज से जल उठाकर सिद्धपीठ बाबा सेमराधनाथ को जल चढ़ाने आया है। दो सालों से वह कांवड़ उठा रहा हूं।

बेटी का परिवार रहे खुशहाल, 60 की उम्र उठाई कांवड़
पूरेभानपुर निवासी निर्मला देवी 80 साल की हैं। कंधे पर कांवड़ लिए वे कहती हैं, बाबा सेमराधनाथ पर उनकी अडिग आस्था है। बेटी के परिवार में कुल परेशानियां चल रही है। बाबा से मन्नत मांगी है। महादेव का आशीर्वाद रहा तो सबकुछ ठीक हो जाएगा। उनके साथ उनके परिवार के लोग भी हैं, जो उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।
कांवड़ से 20 शिवलिंगों पर चढ़ाएंगे जल
प्रयागराज निवासी शिवम गुप्ता ने करीब 20 लीटर जल लिया है। इंटर तक पढ़ाई किए शिवम ने बताया कि वे प्रयागराज संगम से जल उठाए हैं। वहां से वे बाबा सेमराधनाथ आए हैं और यहां से कई मंदिरों पर जाकर महादेव को जल चढ़ाएंगे और आखिरी में बाबा विश्वनाथ को जल चढ़ाकर अपनी यात्रा पूरी करेंगे। बताया कि उनकी कामना है कि परिवार उनका खुशहाल रहे।

दोस्ती की ऐसी मिसाल, सात साल से उठा रहे एक कांवड़
सुभाषनगर निवासी हरिओम तिवारी और संदीप साहू की दोस्ती सात साल पुरानी है। वे बीते सात सालों से एक ही कांवड़ उठा रहे हैं। दो साल दोनों ने 18 लीटर का कांवड़ उठा रहे हैं। हरिओम आईटीआई और संदीप साहू अग्निवीर की तैयारी कर रहे हैं। दोनों बारी-बारी एक-दूसरे का सहयोग करते हुए कांवड़ उठाते हैं।
सावन माह को लेकर तैयारियां पहले से ही पुख्ता थी। हर जगहों पर पुलिस टीम मुस्तैद रही। खासकर हाईवे पर प्रमुख मंदिरों पर विशेष चौकसी रही। दर्शन पूजन के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से सारी व्यवस्थाएं संचालित हुई। - अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक, भदोही।

चार दिनों कांवड़ियों के आंकड़ों पर नजर
दिन - पैदल - बाइक - चार पहिया
शुक्रवार - 7560 - 4500 - 6825
शनिवार - 25515 - 8490 - 14590
रविवार - 12600 - 9850 - 11704
सोमवार - 4950 - 3230 - 2330
नोट - आंकड़ा सोमवार शाम छहबजे तक का है।
एक लाख से ज्यादा पहुंचे भक्त
चार दिन में कुल एक लाख 7784 श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। जिसमें शुक्रवार 18885 श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ धाम गए। इसी तरह शनिवार को 48595 श्रद्धालु, रविवार को 34154 श्रद्धालु और सोमवार को 10510 श्रद्धालु वाराणसी प्रयागराज हाईवे होकर बाबा विश्वनाथ धाम को गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें