फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सावन में सजे शिवालय मंदिरों पर लगेगी कतार

विज्ञापन
सावन माह के ​लिए सजा सेमराध मंदिर। संवाद
विज्ञापन
नई बाजार। सावन माह को लेकर जिले भर में सोमवार को तैयारियां हुई। प्रशासन जहां हाईवे पर कांवड़ियों की यात्रा को लेकर तैयारी में जुटी रही। वही मंदिर प्रशासन की ओर से शिवालयों को सजाने संवारने का काम किया गया। वहीं कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं निर्बाध संपन्न कराने के लिए बिजली निगम ने भी अपनी तैयारियां की। जिले में ज्ञानपुर में सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ, गोपीगंज में बाबा बड़े शिव, बाबा तिलेश्वरनाथ, सेमराधनाथ धाम के अलावा अचलेश्वर धाम समेत कई प्राचीन शिवालय हैं। जहां भक्तों की भीड़ लगती है। सावन के एक दिन पहले सभी मंदिरों को सजाने संवारने का काम चलता रहा। मंदिरों करे आकर्षक लाइटों से सजाया गया।
विज्ञापन

वहीं बिजली निगम द्वारा भदोही शहर और नई बाजार कस्बा क्षेत्र के विद्युत पोलों पर लगे एचडी (हाई डिस्ट्रीब्यूशन) बॉक्स एवं विद्युत पोल के निचले हिस्से को प्लास्टिक तिरपाल और टेप से सुरक्षित किया गया। भदोही कस्बे में करीब 400 से 450 विद्युत पोल हैं। जिन मार्गों से कांवड़ यात्रा गुजरनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें