फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नए यूनिफार्म में नजर आएंगे रसोइयां, भेजी गई सहायता राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में एमडीएम बनाने के लिए कार्यरत रसोइयां नए यूनिफार्म में दिखेंगे। शैक्षिक सत्र में वस्त्र खरीदने के लिए अनुदान राशि जारी कर दी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने पैसा भेजने के बाद महिलाओं को भूरे रंग की साड़ी और पुरुषों को शर्ट-पैंट खरीदने का निर्देश दिया। बिना ड्रेस कोड के विद्यालय आने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित है। जिसमें एक लाख 33 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चों को दोपहर में पका-पकाया भोजन दिया जाता है। मध्याह्न भोजन बनाने के लिए सभी विद्यालयों में दो से लेकर चार रसोइयां रखे गए हैं। 2024 से रसोइयों के लिए भी ड्रेस कोड लागू किया है। कत्थई रंग की साड़ी और शर्ट पहनकर ही वह खाना बनाने के लिए आएंगे। इसके लिए हर साल उनको 500 रुपये का अनुदान दिया जाता है। जून में उक्त धनराशि मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग 2800 रसोइयों को नया यूनिफार्म खरीदने के लिए पैसा जारी कर दिया है। जिला समन्वयक एमडीएम सौरभ सिंह का कहना कि रसोइयों को परिधान क्रय करने के लिए निर्धारित अनुदान राशि शासन से मिल चुकी है। 2800 रसोइयां के खाते में कुल 13 लाख भेजा गया हे।
साफ-सफाई और उपकरण के लिए 923 स्कूलों को भेजा पैसा
जिला समन्वयक एमडीएम सौरभ सिंह ने बताया कि 923 परिषदीय एवं वित्तपोषित विद्यालयों में साफ-सफाई और उपकरण खरीदने के लिए 700-700 रुपये भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बच्चों के खाना आदि पकाने के दौरान कई बर्तन खराब हो जाते हैं। जिससे समस्याएं होती हैं। उसके खरीद के लिए भी पैसा जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें