फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पैरालिफ्टिंग वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे भदोही के शिवा

विज्ञापन
विज्ञापन
आशीष सोनी महराजगंज। औराई ब्लॉक के महराजगंज क्षेत्र के इटवा निवासी शिव प्रकाश यादव (शिवा) का चयन पैरा लिफ्टिंग वर्ल्ड कप के लिए हुआ है। चीन के बिजिंग शहर में आयोजित वर्ल्ड पैरा लिफ्टिंग चैंपियनशिप में शिवा भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्राइवेट कंपनी के मैनेजर द्वारा प्रोत्साहित किए जाने के बाद पैरा लिफ्टिंग में आए शिवा के पास कभी इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के लिए भी पैसा नहीं था। इनके बड़े भाई जय प्रकाश यादव ने लोगों से उधार लेकर कानपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिल दिलाया था। औराई ब्लॉक के महराजगंज क्षेत्र के इटवा गांव निवासी इलाका यादव के तीन बेटों में शिव प्रकाश यादव उर्फ शिवा सबसे छोटे हैं। बचपन से ही दिव्यांग शिवा पढ़ाई में काफी तेज रहे हैं। इनका कमर के नीचे का भाग लकवाग्रस्त है। एक किसान परिवार में जन्मे शिवा का शुरू से ही कठिनाईयों से सामना होता, लेकिन इस बीच उनके बड़े भाई जय प्रकाश यादव उनके साथ चट्टान की तरह खड़े रहे। शिवा की प्रारम्भिक शिक्षा महराजगंज के प्राइवेट स्कूल में हुई। इंटरमीडिएट कालेज बाबू सराय से 12 वीं पास करने के बाद कानपुर के डीएआईओ टेक्नोलाजी में दाखिला लिया। इसके बाद वे दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करने लगे। बताया कि जॉब के दौरान वे स्वीमिंग और फिटनेस के लिए जिम जाते थे। उनकी फिटनेस को देखकर कंपनी के मैनेजर अभि तिवारी ने उन्हें पैरालंपिक खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद दिल्ली की कुछ प्रतियोगिताएं खेली। इसके बाद में यूपी पैरालंपिक एसोसिएशन की तरफ से स्टेट लेवल पर कई मैच खेले। बाद में पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के तहत देश के लिए खेलना शुरू किया।
विज्ञापन


नेशनल लेवल पर जीते हैं कई मेडल

उन्होंने तीन नेशनल खेलों में 2022-23 में ब्रांज, 2023-24 में ब्रांज और 2024-25 में 22वें सीनियर, 17वें जूनियर एंड सब जूनियर नेशनल पैरा पावर लिफ्टिंग चैंपियन शिप में 150 किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। बताया कि देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। वे किसी भी हाल में चुकेंगे नहीं और देश के लिए गोल्ड जितने का पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें