कहा कि अविलंब शिक्षामित्रों का समायोजन नहीं किया गया तो वह वृहद स्तर पर आंदोलन करेंगे।
उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिकांत द्विवेदी ने कहा कि शासन के निर्देश के बाद भी 13 अप्रैल तक समायोजन की विज्ञप्ति जारी नहीं की गई।
बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबोधित ज्ञापन में दो सूत्री मांग को अविलंब पूर्ण करने की मांग की गई। जिसमें समायोजन की समयसारिणी अविलंब जारी करने, रिक्तियों की कमी बताकर समायोजन में लेटलतीफी न करने की मांग की गई।
चेतावनी दी कि 17 अप्रैल तक समायोजन की प्रक्रिया शुरू न होने पर 18 से शिक्षामित्र आमरण अनशन करेंगे। इस मौके पर अरशद अंसारी, प्रमोद पाठक, संजीव श्रीवास्तव, रविशंकर आजाद, विनोद मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।
इसी तरह आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षामित्रों ने धरना देकर विरोध जताया। संगठन के जिलाध्यक्ष क्रांतिमान शुक्ला और जिला उपाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने चेतावनी दी कि शिक्षामित्रों का समायोजन अविलंब न किया गया तो वृहद स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर श्यामजी दूबे, ओम दूबे, विनोद कुमार, कमलेश दूबे, अल्पना पांडेय, अरविंद, अनुलेश, विपिन श्रीवास्तव, उमा तिवारी आदि मौजूद रहे।