फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी से उड़े छप्पर, गिरे पेड़

विज्ञापन
भदोही जिले के खमरिया नगर के लिंक मार्ग पर आंधी से गिरा नीम का पेड़। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
लालानगरा/खमरिया। मौसम रविवार को दोपहर बाद एक बार फिर बिगड़ गया। तेज आंधी और तूफान से जिले के कई हिस्सों में छप्पर उड़ गए तो पेड़ गिर गए। खेतों में गेहूं के बोझ भी तितर-बितर हो गए। दो दिन में किसानों को दोहरा झटका लगा है।
विज्ञापन

माह भर पूर्व बेमौसम बारिश की मार से परेशान किसान अभी संभले नहीं थे कि शनिवार को बारिश से मड़ाई का काम बाधित कर दिया। भीग गई फसल को सुखाने के लिए किसान उसे खेतों में फैलाए थे लेकिन रविवार को दोपहर बाद एक बार फिर मौसम बदल गया। करीब आधे घंटे तक तेज आंधी से लोग परेेशान हो गए। खमरिया, गोपीगंज और डीघ क्षेत्र में आंधी ने काफी नुकसान पहुंचाया। कई रिहायशी छप्पर ध्वस्त हो गए तो खेतों में काटी गई गेहूं की फसल उड़ गई। आंधी से आम के बौर भी गिर गए। इससे आम की पैदावार भी प्रभावित होगी। खमरिया नगर में नेत्र हास्पिटल मार्ग पर नीम का पेड़ गिर जाने से बड़ा हादसा टला। इसी तरह डेरवां प्राचीन शीतला माता मंदिर के पास पुराना पेड़ गिरने से काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें