फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता और धर्मेंद्र ने जीती मैराथन रेस

Thu, 12 May 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
ममता और धर्मेंद्र ने जीती मैराथन रेस
विज्ञापन
 राज नारायण राय स्पोर्टिंग क्लब (धनक) की ओर से मूंसी के रामलीला मैदान में बुधवार को पूर्वांचल स्तरीय खेलकूद का आगाज हो गया। पहले दिन एथलेटिक्स में छह किमी मैराथन और क्रिकेट प्रताियोगिता आयोजित की गई। एथलेटिक्स के पुरुष वर्ग में इलाहाबाद के धर्मेंद्र यादव पहले और महिला में मूंसी लाटपुर की ममता राजभर ने पहला स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन

सुबह छह बजे छह किमी मैराथन रेस का शुभारंभ प्रदेश स्तरीय खिलाड़ी सत्येंद्र कुमार राय ने हरी झंडी दिखाकर किया। रामलीला मैदान से धावकों की दौड़ नेशनल इंटर कॉलेज भदोही और वहां से वापस रामलीला मैदान पहुंची। पुरुष वर्ग में इलाहाबाद के धर्मेंद्र कुमार यादव प्रथम, श्यामजी द्वितीय और मूंसीलाटपुर के अतुल बारी तृतीय रहे। महिला वर्ग में जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर की ममता राजभर प्रथम, संध्या बिंद भदोही और रिंकी, श्वेता भदोही संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। धावकों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए वालंटियर आगे-आगे बाइक से चल रहे थे। दौड़ में 100 से अधिक धावकों ने भाग लिया। वहीं दूसरी ओर रामलीला मैदान में वाराणसी, जौनपुर और इलाहाबाद की टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ मैच खेले। इस मौके पर अविनाश राय, काशीनाथ, स्वामिका प्रसाद, पन्नालाल यादव, विंध्यवासिनी, गणेश राय, बरसाती लाल, रामेश्वर राय, भोलानाथ राय, चंद्रेशखर राय आदि मौजूद रहे। संगठन के उपाध्यक्ष गोपाल राय ने बताया कि 12 और 13 मई को साइकल रेस और क्रिकेट होंगे। अंतिम दिन 13 मई को सांसद विरेंद्र सिंह कार्यक्रम का समापन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें