फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी खरीदार कारपेट एक्सपो मार्ट से आशान्वित

Thu, 12 May 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
अमर उजाला से वार्ता करते अमरीकी कालीन खरीदार, फेरेडून ए. नहाय
विज्ञापन
अमेरिकी खरीदार कारपेट एक्सपो मार्ट को लेकर काफी आशान्वित हैं, इसकी बानगी बुधवार को एक अमेरिकी खरीदार की प्रतिक्रिया में देखने को मिली। 
विज्ञापन

कालीन नगरी के दौरे पर आए अमेरिकी कालीन खरीदार ने भदोही में हो रहे कारपेट एक्सपो मार्ट के निर्माण को भदोही और कालीन उद्योग के लिए संजीवनी बताया। जार्जिया एटलांटा के मारसेला कार्पोरेशन के प्रबंधक फेरेडून ए. नहाय आगामी दिनों में यहां होने वाले इंडिया कारपेट एक्सपो को लेकर उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि यह नई दिल्ली में ओलंपिक होने के जैसा है। वे नगर के प्रमुख कालीन निर्यातक भरत लाल मौर्य के यहां अमर उजाला से मुखातिब थे। नहाय ने कहा कि मारसेला कारपोरेशन का भारतीय कालीन खरीदारी का रिश्ता लगभग 39 वर्ष पुराना है। कालीन निर्माण के लिए जो दो सबसे अहम जरूरतें होती हैं, वह भारतीय शिल्पियों और उत्पादकों में साफ दिखती हैं। कहा कि रंगामेजी और डिजाइनिंग में भारतीय चीन, तुर्की, पाकिस्तान अथवा ईरान से कहीं आगे हैं। यहां की कालीनों में मौलिकता झलकती है। बताया कि मैं पहली बार 1982 में भारत आया और तब से लगातार यहां व्यवसाय केे सिलसिले में आता रहा हूं। अब तो भारत मेरे दूसरे घर जैसा हो गया है। इसका एक प्रमुख कारण यह भी है कि यहां सस्ते से सस्ता और महंगे से महंगा कालीन कहने पर मिल जाता है। कहा कि इन दिनों वर्ष में चार-पांच बार भारत आता हूं, लेकिन इस बार सड़कों की दशा में बदलाव दिखने के साथ ही दूसरी बड़ी परियोजनाओं पर भी काम होता दिख रहा है। उन्होंने विशेष रूप से कारपेट सिटी में निर्माणाधीन एक्सपो मार्ट को जाकर देखा और अपने उत्साह को प्रदर्शित करते हुए कहा कि मुझे तो ऐसा लग रहा है जैसे नई दिल्ली में ओलंपिक होने की बात चल रही हो। इस प्रश्न पर कि कुछ लोग कह रहे हैं वाराणसी से भदोही आने-जाने में दिक्कतें होगी। नहाय ने कहा कि मैं तो यहां आने के लिए उतावला हूं और अमेरिका में हमारे आवास और कार्यालयों के बीच की दूरी आम तौर पर भदोही-वाराणसी के बीच की दूरी जितनी ही होती है। मसलन अच्छी सड़कें हों तो यह दूरी मायने नहीं रखती। बताया कि वे चार मई से भदोही में हैं और गुरुवार को नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे, वहां से जयपुर, आगरा, पानीपत भी जाने की मंशा रखते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें