फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औराई की ममता ने लगाई जीत की रेस

Sat, 23 Jan 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आरपी मिश्र ने युवा कल्याण का ध्वज फहराकर और रंगीन गुब्बारों को उडा कर किया।
विज्ञापन


 इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मानसिक, शारीरिक और सामाजिक सफलता के लिए खेल बेहद महत्वपूर्ण हैं।

 जिला युवा कल्याण अधिकारी सुभाषिनी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। प्रतियोगिता में तीन हजार मीटर दौड़ बालक वर्ग में औराई के जुगेश कुमार बिंद प्रथम और डीघ के बब्बन यादव द्वितीय स्थान पर रहे।

 इसी तरह 1500 मीटर दौड़ में डीघ के ऋतुराज बिंद प्रथम और औराई के जुगेश कुमार बिंद द्वितीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में डीघ के ऋतुराज बिंद प्रथम और बब्बन यादव द्वितीय, 400 मीटर में भदोही के धीरज यादव प्रथम, डीघ के अनिल कुमार द्वितीय, 100 मीटर में सुरियावां के चंद्रमा यादव प्रथम, डीघ के शिवा यादव द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


 दूसरी ओर 3000 मीटर बालिका वर्ग में औराई की ममता राजभर प्रथम और डीघ की पुष्पा यादव द्वितीय, 1500 मीटर में ममता राजभर प्रथम, अभोली की फूलन द्वितीय, 800 मीटर में ममता ने फिर पहला स्थान पक्का किया, जबकि पुष्पा यादव द्वितीय स्थान पर रहीं।

 400 मीटर में पुष्पा यादव प्रथम, अभोली के ज्ञानसरोवर द्वितीय, 100 मीटर में अभोली की ज्ञानसरोवर प्रथम और डीघ की ज्योति द्वितीय स्थान पर रहीं। इसी तरह गोला फेंक में बालक वर्ग में अभोली के शिव यादव प्रथम और बालिका वर्ग में डीघ की आराधना बिंद प्रथम रहीं।

 डीघ की जूली चौरसिया  द्वितीय रहीं। डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में भदोही के अभिषेक सिंह प्रथम और डीघ के शिवा यादव द्वितीय रहे। बलिका वर्ग में डीघ की आराधना सिंह प्रथम और नीलू द्वितीय स्थान पर रहीं।

बालक वर्ग वॉलीबाल में विकास खंड ज्ञानपुर प्रथम और डीघ द्वितीय, बालिका वर्ग में विकास खंड ज्ञानपुर प्रथम और सुरियावां द्वितीय स्थान पर रहा।

 लंबी कूद बालक वर्ग में डीघ के शिवा यादव ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में डीघ की रीमा यादव प्रथम और ज्ञानपुर की सोनी यादव द्वितीय स्थान पर रहीं।

 कबड्डी बालक वर्ग में विकास खंड औराई प्रथम और सुरियावां द्वितीय रहा, जबकिबालिका वर्ग में विकास खंड सुरियावां प्रथम और विकास खंड ज्ञानपुर द्वितीय रहा।

भारोत्तोलन 63 किलो वर्ग में अभोली के श्रीकांत प्रथम और दिलीप द्वितीय, 69 किलो वर्ग में डीघ के रविकुमार प्रथम और शिवा द्वितीय स्थान पर रहे।

 कुश्ती 55 किलो बालक वर्ग में ज्ञानपुर के अभिषेक  प्रथम और भदोही के सतीशचंद्र यादव द्वितीय, 60 किलो में भदोही के शेरू प्रथम और डीघ के अनिल द्वितीय, 66 किलो में भदोही के मुन्ना कुमार प्रथम और ज्ञानपुर के इसराइल द्वितीय, 84 किलो में ज्ञानपुर के ओम प्रकाश प्रथम और भदोही के अवधेश द्वितीय, 96 किलो में डीघ के आकाश पांडेय प्रथम और भदोही के अमित कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


 इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी काशीनाथ, दिनेश कुमार त्रिपाठी, संतोष कुमार, धर्मवीर भारती, विनोद मिश्र, श्याम विहारी, कैलाश नाथ पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें