हरिरामपुर गांव की नाटक मंडली में काम करने वाले युवक ने खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार युवक प्रेमिका से शादी न होने से आहत था। मरने से पहले इसने दर्द भरे गाने अपलोड किए उसके बाद प्रेमिका संग तस्वीर भी शेयर की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोइरौना थानाक्षेत्र के हरिरामपुर गांव में रविवार की रात एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। मरने से पहले उसने फेसबुक पर प्रेमिका संग तस्वीर शेयर किया। दर्द भरे रील को अपलोड किया। उक्त घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बता दें कि श्याम सुंदर इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूर्ण करने के बाद नाटक मंडली और वीडियो रिकार्डिंग का काम करने लगा। रविवार शाम को वह घर आया। वह बस्ती के सभी लोगों से मिलकर कमरे में सोने चला गया। घर वालों से बताया कि तबियत ठीक नहीं है और खाना नहीं खाया। रात में करीब 12 बजे परिवार वाले उसके कमरे में देखने गए तो वह फंदे से लटक रहा था।
यह देख परिवार वालों के पैरो तले जमीन खिसक गई। मरने से पहले श्यामसुंदर ने फेसबुक पर एक लड़की के साथ पोस्टर शेयर किया। उसमें दर्द भरे गीत लगाकर रील को अपलोड किया। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने ग्रामीणों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। जीवित होने की उम्मीद लेकर परिजन उसे गोपीगंज के एक निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कोइरौना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। श्यामसुन्दर के अचानक से फांसी लगाकर जान देने की बात को लेकर दिनभर क्षेत्र में तमाम की अफवाहें उड़ती रही। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है। बताया जाता है कि उसका एक युवती से प्रेम-प्रंपंच था।
जिससे वह शादी करना चाहता था, लेकिन परिजन इससे असहत थे। कटरा चौकी इंचार्ज सुरेश यादव ने बताया कि वह कपड़े का फंदा बना कर घर के अंदर बल्ली से लटका हुआ था। प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रही है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।