ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लगने से हलचल मच गई। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
सुरियावां थानाक्षेत्र के गड़ेरियापुर बाजार में रविवार की देर रात ऑटो पार्टस की दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखा पांच लाख से अधिक के सामान जल गए। दमकल और ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि शार्टसर्किट से आग लगी।
विज्ञापन
बीरापट्टी गांव निवासी राहुल मौर्य की गड़ेरियापुर बाजार में ऑटो पार्टस की दुकान है। हर रोज की तरह रविवार की शाम नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया। रात 10 बजे के बाद अचानक दुकान से आग की लपेटें और धुआं देख आसपास के लोग परेशान हो गए। आनन-फानन में दुकानदार को सूचना दी गई।
दुकानदार राहुल ने जब आकर शटर खोला तो आग की लपटें इतनी तेज थी कि उसके पास किसी की जाने की हिम्मत नहीं हो सका। खबर मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम आई। करीब एक घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक मोटरसाइकिल के करीब 50 टायर, 35 बैटरी, इनवर्टर, 50 हेलमेट समेत छोटे-छोटे अन्य पार्ट जल गए।
विज्ञापन
जिसकी कीमत पांच लाख बताई गई। पीड़ित दुकानदार राहुल ने बताया कि दुकान में 80 हजार नकद भी जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग किया।