फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र : अढ़ऊल की एक माला 30 रुपये में बिक रही

सार

शारदीय नवरात्र के अवसर पर ज्ञानपुर, भदोही सहित स्थानीय बाजारों में फल-फूल के दामों में तेज़ी आई है। सेब, केला और फूलों की कीमतें आम दिनों की तुलना में दोगुनी हो गई हैं। पूजा सामग्री की मांग बढ़ने से यह वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदीय नवरात्र में फल-फूल के दाम 15 से 20 रुपये बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

बाजार में सेब 80 से 120 रुपये किलो और केला 30 से 70 रुपये दर्जन बिक रहा है। वहीं मां दुर्गा को चढ़ने वाला सबसे पसंदीदा अढ़ऊल की एक माला 30 रुपये बिक रही हैं। जिसका दाम आम दिनों की अपेक्षा दोगुना है।
शारदीय नवरात्र के अवसर पर इन दिनों देवी मंदिरों में भीड़ देखी जा रही है। हर कोई मां की आराधना करने में लीन है। ज्ञानपुर, भदोही, दुर्गागंज, सुरियावां, गोपीगंज, औराई, चौरी आदि बाजार नवरात्र की वजह से गुलजार हैं। गोपीगंज के राजेंद्र पुष्पकार ने बताया कि नवरात्र के चलते फूल के दाम में तेजी आई है। फूल माला की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि आम दिनों की अपेक्षा नवरात्र में दुकान पर 50 रुपये किलो अधिक फूल बिक रहा है। केला 40 रुपये के बजाय 60 रुपये दर्जन बिक रहा है। सेब100 के बजाय 120 रुपये किलो बिक रहा है। गुलाब का फूल 02 रूपये के बजाय 04 रूपये पीस बिक रहे हैं। अढ़ऊल की माला 15 रूपये के बजाय 30 रुपये में बिक रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें