फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाहों पर बिके कई क्विंटल नमक

Sun, 13 Nov 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। शुक्रवार की शाम अफवाह क्या उ़ड़ी देखते देखते बाजार से हजारो रुपयों का नमक गायब हो गया। 
विज्ञापन

आम तौर पर 1 किलो का एक पैकेट नमक 15 रुपये में मिलता है। कल शाम भी अफवाह के चलते जब लोग नमक खरीदने पहुंचे तो सामान्य रेट में ही नमक मिला लेकिन फिर भी लोग नमक मांगते रहे। कुछ दुकानदारों की मानें तो उन्होंने खुद लोगों को बताने का प्रयास किया कि नमक का काफी स्टाक है और कीमतें भी सामान्य हैं लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। मोहल्ला पीरखांपुर के कमरुल इमान ने कहा कि यह नासमझी वाट्सएप पर पोस्ट देख कर की। हाल यह रहा कि किसी को मुरादाबाद से तो किसी को अहमदाबाद से नमक की कीमतें बढ़ने के अफवाह आ रहे थे। उन्होंने बताया कि उन पर अफवाहों का असर नहीं हुआ।
विज्ञापन

उधर अफावाहों पर भरोसे का यह आलम रहा कि कजियाना मार्ग स्थित किराना दुकानदार जावेद अहमद ने बताया कि उनके पास 2 क्विंटल नमक था जो एक घंटे में खत्म हो गया। कहा कि यदि और स्टाक होता तो वह भी निकल जाता। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोग देर रात तक पूछते रहे। मशाल टाकीज रोड के दुकानदार भोनू ने बताया कि उनके पास 50 किलो नमक था जो रात ही बिक गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें