फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 मरीज स्वस्थ हुए, सात नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को सात नए संक्रमित मिले। इससे कुल मरीजों की संख्या 2143 पहुंच गई, हालांकि एक्टिव केस की संख्या 59 है। मंगलवार को 17 संक्रमित स्वस्थ घोषित किए गए।
विज्ञापन

कोविड-19 के रोकथाम को लेकर भले ही शासन-प्रशासन की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है लेकिन धरातल पर इसका पालन कम ही लोग कर रहे हैं। जिससे संक्रमण का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में औराई के उगापुर में बालिका समेत दो, उपरौठ में एक महिला, सारीपुर में युवक, करियावं में बालक, भीमपुर में युवक और अरता में युवती जबकि प्रतापगढ़ जिले का एक युवक संक्रमित पाया गया है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक 90 हजार 273 संदिग्धों का स्वैब जांच के लिए भेजा गया। जिसमें 88 हजार 859 की रिपोर्ट आ चुकी है। मंगलवार को 650 संदिग्धों का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें