फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भदोही स्टेशन पर सात ट्रेनें देर से पहुंचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड का असर भदोही-जंघई रेल मार्ग पर ट्रेनों के परिचालन में दिखने लगा है। मंगलवार को इस रूट की सात ट्रेनें अपने नियत समय पर भदोही स्टेशन नहीं पहुंचीं। इसमें चार ट्रेनें दो ज्यादा देर से स्टेशन पर आईं। हावड़ा से अमृतसर को जाने वाली 13005 पंजाब मेल एक्सप्रेस 2.40 घंटे विलंब से भदोही पहुंची। इसके अलावा आनंद विहार-बनारस 22542 गरीब रथ और गोरखपुर से एलटीटी को जा रही 15018 दोनों ढाई-ढाई घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन

हावड़ा से अमृतसर को जाने वाली पंजाब मेल एक्सप्रेस ट्रेन का भदोही आगमन सुबह 10.13 बजे है। यह ट्रेन दोपहर 12.50 बजे आई। इसी रूट पर चलने वाली आनंद विहार से पुरी को जाने वाली 12876 नीलाचल भी दो घंटे देरी से आई। इसके अलावा तीन अन्य ट्रेनें एक घंटे या इससे अधिक विलंबित रहीं। देहरादून-बनारस 15120 जनता एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, नई दिल्ली - बनारस 15128 केवी एक्सप्रेस 1.20 घंटे और अमृतसर-हावड़ा 13006 पंजाब मेल एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से आई। यात्रियों का कहना है कि ठंड बढ़ रही है। ऐसे में ट्रेनों के परिचालन को ध्यान में रखना होगा नहीं तो यात्रियों को भदोही स्टेशन पर इंतजार करने की भी कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें