फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आश्वासन के सात दिन बीते फिर भी शुरू नहीं हुआ काम

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। डीघ ब्लाक के 12 गांव में हर घर नल योजना की टोटी सूखी है। बिरनई गांव में कार्यदायी संस्था ने भूमिगत पाइप लाइन तो बिछा दी है, लेकिन गांव में पानी टंकी का निर्माण शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बिरनई गांव में दस दिन पहले विभाग के अधिकारियों ने सप्ताह भर में काम शुरू करने का आश्वासन दिया था। सात दिन बीत गए फिर भी कार्यदायी संस्था ने काम शुरू नहीं किया है।
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ महीने पहले एक ठेकेदार ने टंकी बनाने के लिए खोदाई कराया था, लेकिन उसके बाद से काम बंद है। ग्रामीण अभिषेक उपाध्याय, नीरज कुमार, धीरज उपाध्याय, रामचंद्र यादव, सुभाष बिंद, रविंद्र कुमार ने टंकी निर्माण कराने और पेयजल आपूर्ति कराने की मांग डीएम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें