फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भदोही पहुंची सेवा संकल्प बाइक यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

विज्ञापन
ज्ञानपुर में यात्रा का स्वागत करते ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे एवं अन्य। स्रोत: पार्टी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान में काशी से वडनगर के लिए निकली सेवा संकल्प बाइक यात्रा का शुक्रवार को जिले में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व में कई स्थानों पर यात्रा में शामिल लोगों का माला पहना कर स्वागत किया गया।
औराई स्थित एक लॉन में भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल यात्रियों का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा ज्ञानपुर स्थित एक लॉन पहुंची, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष और विधायक विपुल दुबे एवं जिला महामंत्री मनीष पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
गोपीगंज के एक लॉन में भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद, यात्रा संयोजक सुनील मिश्रा, गोपीगंज मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, यात्रा सह संयोजक नागेंद्र नाथ मिश्रा एवं जिला महामंत्री अखिलेंद्र सिंह बघेल आदि स्वागत किया।
विज्ञापन

सुरियावां स्थित दिव्या वाटर पार्क में पहुंचने पर पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी एवं विनीत बरनवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें