फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चार महीने में नहीं सुधरी सेलेक्ट्रा मशीन, रोज लौट जा रहे मरीज

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां में खराब सिलेक्ट्रा मशीन। संवाद
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की सुविधा के लिए आने वाली मशीने मरीजों को लाभ नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन

कई साल तक शोपीस रही एक्सरे मशीन को हटा दिया गया, लेकिन चार महीने से सेलेक्ट्रा मशीन खराब है। इससे यहां आने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। चार माह में इसे सही नहीं किया जा सका। मरीज निजी लैब पर जांच कराने को मजबूर है।
यह मशीन करीब एक साल पहले लगाई गई थी, लेकिन तब से ही यह अक्सर यह खराब होती रही है। वहीं ओपीडी में रोगियों की संख्या बढ़ रही है। इसके बावजूद ब्लड जांच की सेलेक्ट्रा मशीन काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन

जिले के छह सीएचसी में सुरियावां जौनपुर सीमा पर स्थित है। जिससे करीब 50 से अधिक गांव के लोग यहां उपचार कराने के लिए आते हैं। मरीज अशोक कुमार, शंभूनाथ, सुरेंद्र, राधा ने बताया कि जो जांच सीएचसी पर निशुल्क होती हैं, वह खून की सभी जांचों के लिए बाहर 400 रुपये से 800 रुपये तक लिया जाता है।
विज्ञापन

सीएचसी पर रोजाना 250 से 300 की ओपीडी होती है। इसमें से करीब 70 से 75 मरीजों को जांच की जरूरत पड़ती है। मशीन खराब होने से लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी), किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी), लिपिड प्रोफाइल और कोलेस्ट्रॉल आदि जैसी महत्वपूर्ण जांचें नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें