फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 24 घंटे में खत्म हो गई एक हजार एमटी डीएपी, किसान परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गेहूं बोआई के सीजन में डीएपी की मांग बढ़ गई है। एक दिन पूर्व जिले में आई एक हजार डीएपी 24 घंटे में ही खत्म हाे गई। शनिवार को कई समितियों पर किसानों की लंबी कतार लगी रही। समितियां के गोदाम खाली होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले में 48 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बोआई होनी है। धान की कटाई के साथ ही किसान डीएपी को खरीदकर बोआई से पूर्व ही रखना शुरू कर दिए हैं। सहकारिता विभाग की तरफ से 52 में करीब 25 समितियों पर एक हजार एमटी डीएपी शुक्रवार को भेजी गई। शनिवार को दोपहर तक मात्र 24 घंटे में डीएपी समाप्त हो गई। डीघ के रमईपपुर में खाद लेने के लिए किसानों की लंबी कतार लगी रही, हालांकि सदस्य किसानों को ही डीएपी दी गई। समिति के सचिव बालमुकुंद सिंह ने कहा कि समिति के सदस्यों किसानों को पहले डीएपी वितरित किया गया। एआर सहकारिता राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि 2700 एमटी डीएपी की डिमांड भेजी गई है। दीपावली से पूर्व आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें