देहरादून मैराथन में पहला स्थान पाने पर शील्ड संग धावक नायब बिंद। स्रोत: स्वयं
अभोली ब्लॉक के कनकपुर निवासी युवा धावक नायब बिंद ने देहरादून मैराथन की 10 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
देहरादून में आयोजित मैराथन प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे धावकों ने प्रतिभाग किया। 10 किलोमीटर दौड़ में नायब बिंद ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और शानदार फिटनेस का प्रदर्शन करते हुए सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ दिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करना क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। परिजनों ने बताया कि नायब बचपन से ही दौड़ प्रतियोगिताओं के प्रति रुचि रखते हैं और नियमित अभ्यास के साथ अपनी तैयारी करते हैं। उनकी मेहनत का परिणाम देहरादून मैराथन में देखने को मिला।