फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तीन गोल्ड सहित 11 मेडल पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
अयोध्या में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भदोही के छात्र। स्रोत ​शिक्षक
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल अयोध्या में चल रही तीन दिवसीय राज्यस्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। इसमें जिले के परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। तीन गोल्ड, सात सिल्वर और एक कांस्य पदक समेत कुल 11 पदकों पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय भुलईपुर के छात्र दीपक ने लंबी कूद में प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसी तरह 50 मीटर में सिल्वर और 100 मीटर में कांस्य पदक विद्यालय को मिला। खो-खो में प्राथमिक विद्यालय असनांव की टीम ने फाइनल में आजमगढ़ को हराकर गोल्ड जीता।
हॉकी बालक-बालिका में पूर्व मा. विद्यालय असनांव ने सिल्वर, पूर्व मा.विद्यालय सारीपुर ने 50 मीटर में सिल्वर, 100 मीटर में कंपोजिट विद्यालय भुलईपुर के बच्चों ने सिल्वर और फुटबॉल बालिका में खेमईपुर के बच्चों ने कांस्य जीता।
विज्ञापन

तीन दिवसीय टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने तीन गोल्ड, सात सिल्वर, एक कांस्य पदक अपने नाम किया। बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि बच्चों की मेहनत से पदक मिले हैं। बच्चों के साथ व्यायाम शिक्षक मनोज उपाध्याय, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक आशीष सिंह, समरजीत यादव, मुकेश सिंह, उर्मिला देवी, राजकमल, सूर्यकंत, प्रवीण सिंह अयोध्या गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें