जिला मुख्यालय पर ज्ञापन दे कर बाहर निकलते व्यापारी। स्रोत संगठन
ज्ञानपुर।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले व्यापारियों ने बुधवार को नाली निर्माण में धांधली का आरोप लगाकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को पत्रक देकर मामले की जांच कराने की मांग की। नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने कहा कि पश्चिम मोहाल में पुरानी नाली को तोड़कर नई नाली बनाई जा रही है जबकि उसकी जरूरत नहीं थी। निर्माण का कार्य संस्था को न देकर बिना रजिस्टर्ड ठेकेदार को दे दिया गया है। इस कारण मानक का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पालिका से शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। व्यापारियों ने डीएम से किसी प्रशासनिक अधिकारी को भेजकर जांच कराने की मांग की। इस मौके पर राजेश कुमार, सोनू पंडित, संतोष, विजय कुमार, संजय, भारतीय सेठ, बच्चा गुप्ता, राहुल बरनवाल, पिंटू आदि रहे।