फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अस्पतालों में सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना अस्पतालों में संक्रमितों को बेड एवं उपचार मेें हो रही दिक्कत के मद्देनजर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है। जिससे मरीजों के साथ अस्पताल प्रबंधन कोई दिक्कत न कर सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि कुछ अस्पतालों में मरीजों के साथ समस्याएं हो रही थीं। मामला संज्ञान में आने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। अब मजिस्ट्रेट ही मरीजों को अस्पताल में दाखिल कराएंगे और उनकी समस्या पर नजर रखेंगे। एल-2 महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय में तहसीलदार भदोही विजय यादव को को 9454416840, सूर्या ट्रामा सेंटर औराई में एसडीएम आशीष कुमार मिश्र को 9454416832, जीवन दीप हास्पिटल भदोही में एसडीएम ज्ञानपुर चंद्रशेखर को 9454416830 और जीवन धारा हास्पिटल भदोही में नायब तहसीलदार ज्ञान प्रकाश को 9454416837 पर संक्रमित या उनके परिजन फोन कर सकेंगे।
इसी तरह जीवन ज्योति हास्पिटल भदोही में एआरटीओ अरुण कुमार को 800544112, आनंद हास्पिटल औराई में तहसीलदार औराई तनुजा निगम को 9454416836, प्रतिमा हास्पिटल भदोही में अपर एसडीएम ज्ञानप्रकाश यादव को 9454416837 और जिया हार्ट केयर जमुनीपुर में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुभाष चंद्र भारती के नंबर 9415386017 पर फोन कर सकेंगे। डीएम ने कहा कि नान कोविड हास्पिटल यदि किसी मरीज की कोविड रिपोर्ट निगेटिव है और उसको श्वांस की परेशानी है तो उसके लिए अस्पताल चिन्हित किया गया है। इसमें महाराजा चेतसिंह चिकित्सालय ज्ञानपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदोही, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई और महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय में भर्ती होंगे। इन अस्पतालों में भी सेक्टर मजिस्ट्रेट लगे हैं। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रतिदिन की रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि कोई कोविड मरीज बिना उपचार के न रहे और प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट आईसीसीसी (कंट्रोल सेंटर) के दूरभाष संख्या-05414-250223, 05414-250301, 05414-250302, 05414-250304 और 9454416838 से रोगियों की प्रतिदिन सूचना प्राप्त करेंगे। इसमें किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें