फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में भिड़ा दूसरा ट्रक, चालक गंभीर

Sun, 16 Apr 2017 01:16 AM IST
भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज थानाक्षेत्र के पर्वतपुर गांव के समीप जीटी रोड पर शनिवार को भोर में खड़े ट्रक में दूसरा ट्रक भिड़ गया। इससे एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे ट्रक के चालक और खलासी भी घायल हो गए। ट्रक की स्टेयरिंग में फंसे चालक को करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन के सहारे बाहर निकाला गया।   
विज्ञापन

    
शनिवार को भोर में करीब चार बजे इलाहाबाद से वाराणसी जा रहा ट्रक यूपी 78 सीएन 3311 पर्वतपुर स्थित राजमार्ग पर खड़े ट्रक  में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर मारने वाली ट्रक का चालक संजीत (22) पुत्र बजरंगी निवासी कोरियन रायबरेली स्टेरिंग पर बुरी तरह से फंस गया जबकि दूसरे ट्रक पर सवार चालक इंद्रेश (45), खलासी प्रशांत (21) आंशिक रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर गोपीगंज थानाध्यक्ष मनोज पांडे मयफोर्स मौके पर पहुंच गए।

बुरी तरह से फंसे ट्रक चालक संजीत को करीब ढाई घंटे की मेहनत के बाद  किसी तरह निकाला गया।  इस दौरान पुलिस को गैस कटर और क्रेन की मदद लेनी पड़ी। संजीत को औराई सीएचसी में उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी लगने से यह घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें