फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिशिल्पी की प्रतिमाएं विसर्जित

Mon, 19 Sep 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आदिशिल्पी की प्रतिमाएं विसर्जित
विज्ञापन
विश्वकर्मा जयंती पर पांडालों में सजी भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाएं  रविवार को विधि विधान पूर्वक अलग- अलग इलाकों में विसर्जित की गई। डीजे की धुन पर थिरकते  युवा भक्ति गीतों पर नाचते गाते हुए चलते रहे। जयकारे से पूरा इलाका  भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


शनिवार को जिले भर  में विधि विधान पूर्वक विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। विश्वकर्मा समाज से जुड़े लोगों के अलावा लोहे, लकड़ी, बिजली आदि की दूकान खोलने वाले दूकानदारों ने भी अपनी-अपनी दूकानों पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। कुछ बाजारों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई थी। देवनाथपुर बाजार में लगी  विश्वकर्मा प्रतिमा को चकवां स्थित नहर, पटेल नगर की प्रतिमा जगापुर नहर पर विसर्जित हुई।

इसी तरह  औराई की प्रतिमाएं उगापुर,  गोपीगंज, ज्ञानपुर की प्रतिमाएं सिंहपुर के पास  नहर में विसर्जित की गई।  मोढ़ संवाददाता के अनुसार, इलाके के कस्तूरीपुर  में स्थापित विश्वकर्मा प्रतिमा का विसर्जन पास के नहर में किया गया।  सुरियावां  संवाददाता के अनुसार नगर के अशोक नगर, नेतानगर समेत अन्य स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं को विधि विधान पूर्वक तालाबों में विसर्जित किया गया। विसर्जन जुलूस में शामिल युवा और महिलाएं डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए आगे बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें