फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफिया पर कसेगा शिकंजा, होगी गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कूटरचित तरीके से सरकारी संपत्ति को हथियाने एवं कागजों में हेरफेर करने वाले 15 भूमाफिया के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रशासन की ओर से थानों को सख्त निर्देश जारी किया गया कि आरोपियों को गिरफ्तार करें। पुलिस भी गिरफ्तारी के लिए दबिश भी देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले की तीनों तहसीलों में करीब 1250 से अधिक तालाब हैं। 80 से 90 फीसदी तालाबों पर अवैध तरीके से कब्जा है। इसी तरह नवधन, गोधना, सारीपुर समेत करीब-करीब हर गांव में 10 बीघे से लेकर 500 बीघे तक सरकारी जमीन है। हाईवे के किनारे गोधना और नवधन में भूमाफिया ने कूटरचित तरीके से जमीन अपने नाम करा लिया। नामांतरण कराने में मामला खुला तो प्रशासनिक अफसरों में खलबली मच गई। प्रकरण में पांच दिन पूर्व ऊंज थाने में अनिल कुमार निवासी कठौता, धर्मराज, राकेश कुमार, राजेश कुमार निवासी केशवपुर सरपतहां, कड़ेदीन पांडेय, महेश पांडेय, रिकेला देवी निवासी सारीपुर उमरपुर, राजकुमार, शिवकुमार, शरद कुमार, अंजनी कुमार, मजीता देवी निवासी केवड़रिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
इसी तरह गोपीगंज कोतवाली में कड़ेदीन पांडेय, महेश पांडेय और श्याम नारायण निवासी सारीपुर उमरपुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया। एडीएम शैलेंद्र मिश्र ने कहा कि भूमाफियाओं की गिरफ्तारी के लिए गोपीगंज और ऊंज थाने को निर्देश दिया गया है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। सरकारी संपत्ति को किस तरीके से भूमाफियाओं ने अपने नाम दर्ज करा लिया उसकी भी जांच होगी। किसी भी तहसील के अधिकारी और कर्मचारी का नाम आएगा तो उन पर केस दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें