फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग पर शिकंजा, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण काल में आक्सीजन सिलेंडर की खरीद में गोलमाल में स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ने लगी है। सीडीओ की जांच रिपोर्ट पर डीएम ने फर्म के भुगतान पर रोक लगा दिया है। 54 हजार की आपूर्ति के मामले में स्वास्थ्य विभाग से स्पष्टीकरण मांग लिया है। ऐसे में कमीशन का मायाजाल तैयार करने वालों की गर्दन फंस सकती है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में अधिकतर संक्रमितों को आक्सीजन की जरूरत पड़ी। इस दौरान अफसरों ने भी आपदा को जमकर अवसर में बदला। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आक्सीजन सिलेंडर की खरीद के बाद भुगतान की फाइल डीएम कार्यालय प्रस्तुत की गई। जिसमें कोविड के पहली लहर में सिलेंडर खरीद को आधार बनाते हुए 54 हजार प्रति सिलेंडर की फाइल भेजी गई। आप के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आरोप एवं मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र की सख्ती के बाद डीएम ने सीडीओ को जांच सौंप दी और भुगतान पर भी रोक लगा दिया। जांच में 54 हजार रुपये में सिलेंडर की खरीद को लेकर स्वास्थ्य विभाग से स्पष्टीकरण मांगा गया।
डीएम आर्यका अखौरी ने कहा कि जैम पोर्टल पर 19 हजार दर निर्धारित है। अब किस आधार पर विभाग ने 54 हजार का बिल प्रस्तुत किया उसके लिए स्पष्टीकरण मांगा गया। 2020 में 54 हजार भुगतान के सवाल पर कहा कि पूर्व का मामला है। प्रकरण में जिसकी संलिप्तता मिलेगी उन पर कार्रवाई होगी। सूत्रों की माने तो सिलेंडर खरीद के मामले में विभाग के एक बाबू का हाथ है, हालांकि प्रशासनिक जांच में उसकी गर्दन फंसती है या नहीं यह तो आने वाला समय बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें