फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: स्कॉर्पियो की चपेट में आई स्कूटी, दादा और पौत्र की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-प्रयागराज हावे पर ऊंज थाना क्षेत्र के दौड़ियाही गांव के पास शुक्रवार को स्कार्पियो की चपेट में आने से स्कूटी सवार वृद्ध समेत दो की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक प्रयागराज के बिलारी के निवासी थे।
विज्ञापन

प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के बिलारी निवासी सीताराम सरोज (70) अपने नाती सचिन सरोज (25) और जसवां निवासी मुन्नालाल तिवारी (58) के साथ एक ही स्कूटी से बरौत से गोपीगंज तरफ जा रहे थे। जंगीगंज ओवरब्रिज के कुछ मीटर पहले ही पहुंचे थे कि प्रयागराज से बिहार जा रही एक स्कार्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे सचिन सरोज और सीताराम सरोज की मौत हो गई। वहीं मुन्नालाल तिवारी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक सचिन चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। वह अपने दादा सीताराम को दवा दिलाने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें