ज्ञानपुर। जिले में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में उच्च शिक्षण संस्थानों की तरफ से लापरवाही बरती जा रही है। इससे 731 पात्र छात्रों की छात्रवृत्ति अटक गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद ने सभी संस्थानों को तीन दिन में आवेदन निस्तारित करने का निर्देश दिया है।
उन्होंने बताया कि चार नवंबर तक कुल 1162 आवेदन अंतिम रूप से जमा हुए थे। जिनमें से संस्थानों ने सिर्फ 431 का ही निस्तारण किया है। बाकी 731 आवेदन अभी भी संस्थान स्तर पर लंबित हैं। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति अग्रसारण की अंतिम तिथि 15 नवंबर है। इस दौरान त्योहारों के कारण संस्थान बंद रहेंगे। ऐसे में संस्थान इसे अग्रसारित कर दें, अन्यथा उनके खिलाफ लिखापढ़ी की जाएगी।