फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगा हलवा और उपमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मध्याह्न भोजन योजना में परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन में मीठा हलवा एवं उपमा (नमकीन हलवा) खाने को मिलेगा। शासन के निर्देश पर शिक्षा विभाग इसको प्रभावी बनाने में जुट गया है। सभी 885 विद्यालयों के एक लाख 33 हजार बच्चों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। धनतेरस पर इसकी शुरूआत की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इसमें एक लाख 33 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चों के पोषण सुधार के लिए मध्याह्न भोजन योजना चल रही है। जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग मीनू से मध्याह्न भोजन बनाकर बच्चों को दिया जाता है। अब इसमें नया सप्लीमेंट जोड़ा जा रहा है। सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन का वितरण प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा। शुक्रवार को विद्यालय बंद होने की स्थिति में आगामी कार्यदिवस में वितरण कराए जाएंगे। माह के प्रथम एवं तृतीय सप्ताह में मीठा हलवा और द्वितीय, चतुर्थ एवं पंचम सप्ताह में उपमा वितरित कराया जाएगा। विद्यालय स्तर पर रसोइया प्रत्येक छात्र के लिए न्यूनतम 30 ग्राम सूजी एवं अन्य आवश्यक सामग्री से हलवा या उपमा तैयार कराए जाएंगे। सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन का वितरण मध्याह्न भोजन के समय किया जाएगा। मीठा हलवा एवं उपमा तैयार करने के लिए सामग्री (दाल, सब्जी, तेल, मसाले, नमक, दूध एवं फल आदि) स्थानीय स्तर पर क्रय की जा सकेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि योजना की शुरुआत छह नवंबर धनतेरस पर होगी। वितरण की गुणवत्ता की निगरानी मां समूह, विद्यालय प्रबंध समिति और टास्क फोर्स करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें