फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी में शामिल करने के लिए दिया धरना

Tue, 30 Jun 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन को संबोधित मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष हंसराज सिंह धुर्वे ने दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण एवं हल्दी चावल का टीका लगाकर किया।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गोंड समाज की संस्कृति, धर्म और भाषा को अलग-अलग है। गोंडवाना समाज और राज्य की रक्षा करते हुए रानी दुर्गावती ने बलिदान दिया था। इसलिए हम जिला मुख्यालय पर उनकी प्रतिमा स्थापना की मांग करते हैं। रानी दुर्गावती मानवता संस्कार की आदर्श संरक्षक थीं।
विज्ञापन


इसलिए उनके बलिदान भी आदर्श प्रस्तुत करते हैं। जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार गोंड ने कहा कि अब गोंड समाज अपने हक के लिए जागरूक हो गया है।

 गोंड समाज को 13 जनपदों में एससी और 57 जनपदों में एसटी के रूप में रखे जाने के बाद भी उन्हें समुचित सुविधा नहीं प्रदान की जा रही है।

 इस मौके पर दीपक कुमार गोंड, राम लोलारख गोंड, काजू गोंड, सम्मन देवी, गुलाब देवी, ओम प्रकाश गोंड, धीरज कुमार गोंड, रामलाल गोंड, श्याम सुंदर गोंड, रमाशंकर गोंड, रामजीत गोंड, विशिष्ट अतिथि आरके धुर्वे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें