फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष बनाए गए सौरभ चौरसिया

विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के मनोनयन पत्र के साथ नवनियुक्त पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
नईबाजार। हिंदू युवा वाहिनी की जिला कार्यसमिति का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को एक पैलेस के सभागार में हुआ। समारोह में राष्ट्रीय, प्रदेश एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों सहित विभिन्न जिलों के कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह राठौड़ ने नई जिला कार्यसमिति की घोषणा करते हुए सौरभ चौरसिया को जिलाध्यक्ष और अजय दुबे, करुणा शंकर दुबे को जिला महासचिव मनोनीत किया।
विज्ञापन

नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी दिया गया। सभी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। अध्यक्षता निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर एवं श्री मां मंगलामुखी धाम के पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णानंद पुरी महाराज ने की। इस मौके पर बृजनंदन, राकेश श्रीवास्तव, विनय शुक्ला, स्वतंत्र पांडेय, अजय शुक्ला, तरुण कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें