ज्ञानपुर। क्षेत्र के सरपतहां स्थित अपना दल एस के कार्यालय पर रविवार को पार्टी की जोन स्तर की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान ज्ञानपुर विधानसभा इकाई के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। इस दौरान सतीश तिवारी को ज्ञानपुर विधानसभा इकाई का महासचिव बनाया गया।
अध्यक्षता करते हुए विधानसभा अध्यक्ष अरदास कुमार श्रीवास्तव ने पार्टी की नीतियों पर चर्चा की। वहीं संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारियों को एकजुटता के साथ काम करने की अपील की। इस दौरान सतीश तिवारी को ज्ञानपुर विधानसभा इकाई का महासचिव बनाया गया। राजा खान को उपाध्यक्ष, अमान अंसारी को युवा मंच अध्यक्ष, राहुल सोनकर को पूर्वी जोन अध्यक्ष, सतीश यादव को सचिव और शैलेन्द्र यादव को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी। विधानसभा अध्यक्ष अरदास ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर काम करने की नसीहत दी। बैठक में अनूप श्रीवास्तव, ओमकार पाल, सत्यम मिश्रा, उमाशंकर पाठक, सतीश यादव, सूरज तिवारी, राहुल सोनकर, राजा खान आदि मौजूद रहे।