ज्ञानपुर। वसंत पंचमी पर स्कूल-कॉलेजों में सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इनमें छात्र-छात्राओं ने विद्या की देवी मां सरस्वती की उपासना करने के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वीणावादिनी मां सरस्वती से कृपा बरसाने की कामना की गई।
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्थित सरस्वती मंदिर पर विधि विधान से हंसवाहिनी का पूजन किया गया। छात्रों ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर स्थित मां सरस्वती के मंदिर में दर्शन-पूजन किया और लोगों में प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर प्रथम पांडेय, आकाश मिश्रा, आयुष उपाध्याय, दिवेश उपाध्याय, सर्वेश मिश्रा, प्रिंस मिश्रा, शिवम आदि मौजूद रहे। आर्यभट्ट छात्रावास के मैदान में बनी सरस्वती मंदिर पर छात्रों ने भजन संध्या का आयोजन किया गया। सरस्वती वंदना के बाद हवन किया गया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर हिमांशु त्रिपाठी, शिवम सिंह, राकेश उपाध्याय, विशाल दुबे, अंकित, करण, शिवा, प्रशांत आदि रहे। रामलखन पाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय मवैया हरदोपट्टी में आयोजित सरस्वती पूजन में प्रबंधक गुलाब चंद्र पाल ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई शुरू करने से पीर मां सरस्वती का ध्यान करने की सीख दी। कार्यक्रम में अजीत श्रीवास्तव, दीपक सिंह, अनुपम उपाध्याय, नंदलाल पाल, बीके सिंह, लालबहादुर पाल, नीरज पाल, सरिता मौर्या, गायत्री प्रजापति, अन्नू यादव, प्रदीप कश्यप, रवि पाल आदि रहे। इसी तरह अन्य स्थानों पर भी धूमधाम से सरस्वती पूजन किया गया।
--