फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: संयुक्त किसान मोर्चा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित 15 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें नौ दिसंबर 2021 को हुए लिखित समझौते को लागू करने और किसान आंदोलन के दौरान मृत 4736 किसानों के नाम पर सिंधु बॉर्डर पर शहीद स्मारक बनाने की मांग की गई।
विज्ञापन

किसानों ने सभी फसलों के लिए कानूनी गारंटी के साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने, कर्ज से मुक्ति और किसानों द्वारा आत्महत्या किए जाने से प्रभावित परिवारों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने बिजली और बीज विधेयकों को वापस लेने, जबरन भूमि अधिग्रहण रोकने, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और मुक्त व्यापार समझौते को रद्द करने सहित कई अन्य मांगें भी रखीं। खेत मजदूरों को मासिक वेतन और किसानों को मासिक पेंशन देने की भी मांग की। प्रदर्शन में इंद्रदेव पाल, रमाशंकर सरोज, पारस बिना, रामचंद, रमेश भुलाल पाल, सुशील कुमार श्रीवास्तव, रंजीत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें