फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सुबह 10 से शाम पांच बजे तक रहेगा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के मद्देनजर पुलिस व यातायात विभाग की ओर से रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी राकेश सिंह के अनुसार रविवार की सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक रूट डायवर्जन की व्यवस्था प्रभावी रहेगी। इसके तहत जौनपुर/भदोही से चलकर इन्द्रामिल होते हुए वाराणसी जाने वाले वाहन पुल के ऊपर से रजपुरा–औराई होते हुए वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे। इसी तरह वाराणसी से चौरी होते हुए भदोही/जौनपुर आने वाले वाहन कंधिया फाटक के पहले से बाएं उतरकर महाराजगंज–चौरी मार्ग से महाराजगंज–औराई होते हुए भदोही/जौनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर जरूरी न हो तो कारपेट एक्स्पो मार्ट की तरफ जाने वाले मार्ग पर जाने से परहेज करें ताकि अनावश्यक परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें