फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने, बाजार में हड़कंप

Tue, 22 Mar 2016 01:29 AM IST
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
foods to keep young - फोटो : getty images
विज्ञापन
होली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के मद्देनजर सोमवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कई दूकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। अभियान के चलते बाजारों में हड़कंप मचा गया।
विज्ञापन


कई दूकानदार शटर गिरा कर भाग लिए। जबकि कई कार्रवाई की जद में आ गए। सोमवार को गोपीगंज, जंगीगंज, खमरिया और भदोही में खाद्य विभ्‍ााग की टीम छापेमारी के लिए  आ धमकी।टीम ने इस दौरान छापेमारी कर दूकानों से तेल के दो, दूध और बर्फी के एक-एक नमूने जांच के लिए उठाए।

जंगीगंज से किराने की दूकान से तेल का, खमरिया बाजार से भी तेल का नमूना लिया गया। जबकि भदोही से दूध और भदोही कोतवाली के सामने स्थित एक दूकान से बर्फी का नमूना लिया गया। इसके अलावा कई दूकानों पर खाद्य पदार्थो की चेकिंग की गई।
विज्ञापन


उधर, महकमे की छापेमारी से खाद्य पदार्थ विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। कई दूकानदार टीम को देख्‍ा दूकान का शटर बंद कर फरार हो गए। विभाग की ओर से पिछले पांच दिन से की जा रही छापेमारी में अब तक खाद्य पदार्थों के 16 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन अधिकारी मंजुला सिंह ने बताया कि सोमवार को विभाग की ओर से उनके नेतृत्व में की गई छापेमारी में उन्होंने बताया कि 15 मार्च से विभाग की ओर से होली के मद्देनजर छापेमारी की जा रही है। अब तक 16 स्थानों से नमूने एकत्रित किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी विभाग की ओर से छापेमारी की जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें