फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौन धारण कर सपाजनों ने दी पूर्व एमएलसी को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
सपा जिला कार्यालय में पूर्व एमएलसी एसआरएस को श्रद्घांजलि देते पार्टीजन। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विकास भवन रोड स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में बुधवार को पूर्व राष्ट्रीय सचिव कार्यालय लखनऊ, प्रभारी उत्तर प्रदेश, विधान परिषद सदस्य एसआरएस यादव और समाजवादी चिंतक जमुना प्रसाद बोस के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विकास यादव, महासचिव हृदयनारायण प्रजापति ने कहा कि 1989 में पहली बार मुख्यमंत्री बने मुलायम सिंह यादव ने एसआरएस को अपना विशेष कार्याधिकारी नियुक्त किया था। वह तब से अंतिम दम तक समाजवादी पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में लगे रहे। लोकतंत्र सेनानी स्व. जमुना प्रसाद बोस डा. राममनोहर लोहिया के अनुयायी थे। इस मौके पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी तरह कसिदहां गांव में पालघर-महाराष्ट्र के सपा जिलाध्यक्ष कैलाशनाथ यादव ने शोकसभा आयोजित कर एसआरएस को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस मौके पर अशोक यादव, मुन्ना यादव, योगेश यादव, मुलायम यादव आदि रहे। इसी क्रम में डीघ के मनीपुर-इटहरा में शोकसभा आयोजित कर लालू यादव, रमेशचंद्र यादव ददा, बच्चू सिंह, शिवकुमार यादव, सुरेश यादव, जनार्दन याद, प्रदीप मौर्य, विनोद यादव, आरबी यादव, कमर रसूल गुलाम, आरपी यादव, चंद्रिका निषाद, गोविंद यादव ने पूर्व एमएलसी के विचारों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें