फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस: शिकायतें आईं 78, निस्तारित केवल 8

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के थानों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में अधिकारियों ने जनशिकायतें सुनी। कुल आए 78 प्रार्थना पत्रों में आठ का निस्तारण किया गया। 70 मामलों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। 78 में 75 राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतें रहीं।
विज्ञापन

ज्ञानपुर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी की देखरेख में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां पर कुल 10 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें तीन का निस्तारण हुआ, जबकि सात लंबित रह गए। दुर्गागंज थाने पर प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने आए हुए फरियादियों की फरियाद सुनी। पांच मामलों में एक निस्तारित किया गया। ऊंज में आए तीनों प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से जुड़े रहे। दो का निस्तारण किया गया, जबकि एक लंबित रह गया। सुरियावां में सीओ अजय कुमार चौहान, तहसीलदार संजय कुमार ने शिकायतें सुनी। यहां 12 प्रार्थना पत्रों में किसी का भी निस्तारण नहीं हुआ। इस मौके पर एसओ विनोद दूबे मौजूद रहे। भदोही कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने आमजन की शिकायतें सुनी। इसी तरह कोइरौना थाने में कुल आठ मामले आए। जिनमें चार का निस्तारण हुआ। वहीं गोपीगंज कोतवाली में 10 मामलों में एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। चौरी थाने में एक मामला आया। जिसका निस्तारण नहीं हो सका। औराई कोतवाली में 21 मामले आए। ये सभी मामले राजस्व के थे। इनमें एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। इस तरह जिले के सभी थानों में 78 मामले आए। जिसमें केवल आठ निस्तारित हो पाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें