फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन लूटकांड का खुलासा, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोइरौना थानाक्षेत्र के मोन कुटिया के समीप गत दिनों शराब दुकान के सेल्समैन से हुई डेढ़ लाख की लूट के मामले का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। लूटकांड में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस ने 25 हजार नकद, दो असलहे, एक कार और एक बाइक बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि गत दो नवंबर की शाम को मिर्जापुर के पटेहरा गांव निवासी शराब की दुकान के सेल्समैन शेषमणि उपाध्याय से चार बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग कर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए थे। क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर के नेतृत्व में प्रकरण का खुलासा करने का निर्देश दिया गया था। 18 नवंबर की शाम सात बजे मुखबिर की सूचना पर कोइरौना थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच ने घटना में शामिल पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से लूट में शामिल एक कार, एक बाइक, दो देेेशी तमंचा, दो कारतूस, 25200 रुपये नकद बरामद किया है।
पूछताछ में आरोपी राजेश गौड़ ने कहा कि मेरा साथी छोटेलाल बिंद निवासी जौहरपुर शराब कंपनी में चालक है। उसने बताया कि शेषमणि प्रतिदिन शराब की दुकान से पैसा वसूली करता है। मैंने अपने भांजे मनीष के साथ सेल्समैन को लूटने का प्लान बनाया। दो नवंबर को मनीष अपने दोस्त आशीष सिंह, दीपक सिंह, फिरंगी मिश्रा को लेकर दो बाइकों से आया। मेरे साथ मेरी कार में छोटेलाल, मनीष अकेेले अपनी मोटरसाइकिल से और एक बाइक से आशीष सिंह, दीपक मिश्रा, फिरंगी मिश्रा बैठकर सीतामढ़ी की तरफ गए, जबकि छोटेलाल रास्ते में कवर करने के लिए रुक गया। सेल्समैन जब पैसा लेकर चला तो चारों लोग मोन कुटिया के समीप बाइक को धक्का मारकर पैसा छीनकर भागना चाहे, लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं हुई। मैं अपनी कार में आशीष सिंह, दीपक सिंह, फिरंगी मिश्रा के साथ रुपये से भरा बैग लेकर जंगीगंज की तरफ चला आया। मनीष बाइक से जंगीगंज आया तो रुपये का बंटवारा हुआ। लूट की एक और घटना की फिर तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन

घटनास्थल से बरामद बाइक के बारे में बताया कि पांच माह पूर्व मिर्जापुर से चोरी की गई थी। गिरफ्तार आरोपी राजेश गौड़, फिरंगी, छोटेलाल, आशीष सिंह, मनीष गौड़ को जेल भेज दिया गया, जबकि वांछित दीपक सिंह की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी सर्विलांस अजय सिंह, प्रभारी क्राइम ब्रांच विजय प्रताप सिंह, सचिन झा, सर्वेश राय, नरेंद्र सिंह, तुफैल, दीपक यादव, नीरज यादव, सुनील कन्नौजिया, एसएचओ कोइरौना खुर्शीद अंसारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें