फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी से लापता दो अधिकारियों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शिक्षक-एमएलसी चुनाव के दौरान ड्यूटी से गायब दो अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने स्पष्टीकरण देने के लिए दोनों को सप्ताहभर का अल्टीमेटम देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता आलोक कुमार को शिक्षक-एमएलसी चुनाव में मतदान अधिकारी प्रथम के रूप में तैनात किया गया है। जबकि कनिष्ठ सहायक कुलदीप कुमार पांडेय की ड्यूटी मतदान अधिकारी द्वितीय के रूप में लगाई गई है। दोनों अधिकारी 30 नवंबर को चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान बिना सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इससे निर्वाचन के कार्मिक कार्य में बाधा हुई। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण न मिलने तक उनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। सात दिसंबर तक दोनों अधिकारियों को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने कहा कि इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें