नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संतोष कुमार चक ने बृहस्पतिवार को सीएचसी दुर्गागंज का निरीक्षण किया। बिना सूचना के अनुपस्थित डीपीएम समेत तीन स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रोक दिया। चेतावनी दिया कि लापरवाही में सुधार लाएं अन्यथा नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा।
लखीमपुर खीरी से स्थानांतरित होकर आए डा. चक सीएचसी और पीएचसी की सुविधाओं पर विशेष फोकस कर रहे हैं। डीघ, गोपीगंज के बाद बृहस्पतिवार को वह दुर्गागंज सीएचसी पर सुबह करीब 10.25 बजे पहुंचे। केंद्र पर डीपीएम संजीत शुक्ला, डाटा ऑपरेटर अजीत, राणा शंकर बिना सूचना के गायब मिले। तीनों के वेतन रोकने की कार्रवाई की।
सीएमओ ने बताया कि नए स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मियों और विशेषज्ञों की कमी है। जिससे समस्याएं आ रही है। उन्होंने बताया कि वह सभी पीएचसी और एडिशनल पीएचसी पर भी जाकर व्यवस्थाओं में सुधार करेंगे। ऐसे केंद्रों में सुधार होने पर ग्रामीणों को सहूलियत मिलेगी। इस दौरान बिना मास्क के मिले मरीजों को कोविड गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बृहस्पतिवार को चौरी के कंपोजिट स्कूल कंधिया का निरीक्षण किया। इस दौरान परिचारक और सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिले। दोनों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। प्रधानाध्यापकों के कार्यों की सराहना की।