फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हेड मास्टर समेत आठ शिक्षकों और शिक्षामित्रों का वेतन-मानदेय रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शासन-प्रशासन की सख्ती के बाद भी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति सुधर नहीं रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी और जिला समन्वयकों के निरीक्षण में हेडमास्टर समेत पांच शिक्षक और तीन शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिले।
जांच आख्या पर बीएसए ने सभी का एक-एक दिन का वेतन और मानदेय रोकते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति को लेकर शासन गंभीर है। इसके लिए विद्यालयों में मध्याह्न भोजन समेत अन्य योजनाएं चलाई जा रही है। डीएम के निर्देश पर गठित टास्क फोर्स एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी प्रतिदिन विद्यालयों पर पहुंचकर हकीकत देख रहे हैं।
शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानपुर मनोज सिंह, डीसी एमडीएम सौरभ सिंह, डीसी बालिका ने औराई, ज्ञानपुर, सुरियावां और डीघ ब्लॉक के 10 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के पठन-पाठन, एमडीएम, साफ-सफाई संग अन्य व्यवस्थाओं को देखा। बच्चों की उपस्थिति 70 फीसदी से अधिक करने का निर्देश शिक्षकों को दिया।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर में शिक्षा मित्र अंजू देवी, कंसापुर में शिक्षा मित्र मीना वर्मा, कंसापुर में सहायक अध्यापक सुनीता यादव और संजू देवी, औराई के सिंघापुर में शिक्षा मित्र प्रीती श्रीवास्तव, सुरियावां के भोरी में हेडमास्टर विद्या देवी, भभौरी में शिक्षक उदय सिंह और रोहित कुमार मिश्रा बिना सूचना के अनुपस्थित मिले।
जांच आख्या पर बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने सभी का एक-एक दिन का वेतन और मानदेय रोका।
बीएसए ने कहा कि शिक्षक अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं। तीन निरीक्षण में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें