फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो स्वास्थ्यकर्मियों का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। सीएमओ डॉ. संतोष चक ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डेरवा और लालानगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही बरतने पर दो स्वास्थ्य कर्मियों का सात दिन का वेतन रोक दिया। पीएचसी डेरवा में निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालानगर का भी निरीक्षण किया। यहां भी सभी कर्मचारी मौजूद मिले। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को परिसर में उग आई जंगली घास की तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया। इसी केंद्र पर वार्ड बॉय सुनील कुमार और सफाई कर्मी विकास का सात दिन का वेतन रोका गया। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशानुसार सभी स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों को समय पर अस्पताल में उपस्थित होकर मरीजों को सुविधा उपलब्ध करानी होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें