फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नाग पंचमी के मद्देनजर पूजन सामग्री से बाजार गुलजार

विज्ञापन
ज्ञानपुर नगर में नागपंचमी के लिए पुजन सामग्री खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नागपंचमी की पूर्व संध्या पर रविवार की शाम जिले के बाजारों में रौनक देखने को मिली। जिले के विभिन्न बाजार गुलजार रहे। खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी रही। नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा की जाती है। सोमवार की सुबह 5:10 बजे से शाम 6:49 बजे तक पंचमी का मुहूर्त है। पंचमी के सामान पांच रुपये से लेकर 100 रुपये तक में बिक रहे हैं। इसमें पूजा थाली भी शामिल है।
विज्ञापन

गोपीगंज, ज्ञानपुर, भदोही, औराई, चौरी, सुरियावां, जंगीगंज, अभोली आदि बाजारों में रविवार को दिन भर रौनक रही। लोग पूजन सामग्री, मिट्टी की नाग-नागिन और मिठाई की खरीदारी करने के लिए दुकानों पर पहुंचे। इसके अलावा भगवान शिव और मां पार्वती के चित्र भी खरीदे। दुकानदारों ने अपनी दुकानों को फूल, झालर और रंगीन लाइटों से सजाया। मिठाई और पूजा सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ अधिक रही।महिलाओं ने घर में नाग देवता की पूजा के लिए नई थालियां, अगरबत्ती, चंदन, रोली और फूल खरीदे। ज्ञानपुर के दुकानदार रवि गुप्ता ने बताया कि पर्व के चलते दुकानों पर ग्राहकों भीड़ बढ़ी है। मंदिरों के आसपास भी दुकानें सजी हैं। भिदिऊरा निवासी आचार्य गणेश पांडेय ने बताया कि सुबह 5:10 बजे से शाम 6:49 बजे तक पंचमी का मुहूर्त है। पंचमी पर नाग देवता की पूजा करने से सर्प दोष दूर होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। इसी आस्था के चलते लोग सोमवार को सुबह से मंदिरों में दर्शन करने भी पहुंचेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें