फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समरसता और सद्भाव का संदेश देता है संत रविदास का जीवन : दीपक मिश्रा

विज्ञापन
ज्ञानपुर नगर में भाजपा की समरसता यात्रा में शामिल लोग। स्रोत संगठन
विज्ञापन
संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के तहत बृहस्पतिवार को ज्ञानपुर में समरसता संकल्प कलश यात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व में यात्रा बस अड्डे से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः बस अड्डे पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि संत रविदास का जीवन सामाजिक समरसता, समानता, सद्भाव और मानव सेवा का अनुपम उदाहरण है। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट कर राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी और औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि संत रविदास देश के महान समाज सुधारकों में रहे।
उन्होंने सामाजिक न्याय और समानता का संदेश देकर ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त करने का मार्ग प्रशस्त किया। कार्यक्रम का संयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता नागेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान संतोष पांडेय, हौसला पाठक, ओमप्रकाश तिवारी, ओमप्रकाश पांडेय, शैलेंद्र दुबे, रमेश पांडेय, जिला महामंत्री अखिलेंद्र सिंह बघेल, राजेश पटेल अादि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें