फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडक्रॉस दिवस पर सफाई कर्मी सम्मानित

विज्ञापन
केडक्रॉस दिवस पर स्मृति चिह्न डीएम को सौंपते सचिव राजेंद्र प्रसाद जायसवाल। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भारतीय रेडक्रॉस दिवस का आयोजन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संरक्षक जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में मनाई गई। सफाई कर्मी मोनू को सम्मानित कर शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा जीन हेनरी ड्यूनेंट का जन्म दिवस रेडक्रॉस दिवस के रूप मनाया जाता है। मानवता की सेवा के लिए ही इसकी स्थापना भी हुई है। सचिव राजेंद्र प्रसाद जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत कर रेडक्रॉस की विस्तृत रिपोर्ट भी प्रस्तुत किया। कोरोना वायरस की महामारी को रोकने के लिए ताली बजाकर लॉकडाउन का समर्थन, भीड़भाड़ से बचने, स्वच्छता अपनाने, प्रवासी मजदूरों की जांच में मदद करने, संक्रमितों की सूचना स्वास्थ्य और जिला प्रशासन को देने का आह्वान किया।
इस मौके पर सीएमओ डॉ .लक्ष्मी सिंह, अजय कुमार अवस्थी, डीआईओएस अशोक कुमार चौरसिया, डॉ. कामिनी वर्मा, मो. इरशाद खान, अधिवक्ता पीसी उपाध्याय, डॉ.जेपी सिंह, डॉ.अजीत पाठक, डॉ.एसपी सिंह, डॉ.राजेश, डॉ. भारतेंदु द्विवेदी, हरेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें