खण्ड विकास कार्यालय सभागार में गुरुवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में पौने चार करोड़ से ब्लॉक के विकास की योजनाओं पर मुहर लगाई गई। बैठक में ब्लॉक प्रमुख एडवोकेट विकास यादव ने सभी 148 क्षेत्र पंचायतों को सोलर लाइट देने की घोषणा की । इस दौरान राशन कार्ड, पेयजल समस्या सहित विभिन्न प्रकार के पेंशन तथा खाद बीज की समस्या प्रमुख रूप से उठी।
ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि वर्तमान में चतुर्थ राज्य वित्त आयोग के 74 लाख, ग्राम पंचायतों में मनरेगा श्रमिकों के लिए 5.94 करोड़ और 14वें वित्त आयोग से ग्राम पंचायत के विकास के लिए 1.94 करोड़ प्राप्त हुए हैं। इस दौरान सभी बीडीसी को एक एक सोलर लाइट का उन्होंने तोहफा दिया। उन्होंने कहा कि सोलर लाइट कहां लगानी है, इसका प्रस्ताव लोग खंड विकास कार्यालय में दे दें। बैठक में बीडीसी सदस्यों ने अपने अपने प्रस्ताव भी बनाकर दिए।
बैठक में राशन कार्ड, पेयजल समस्या सहित विभिन्न प्रकार के पेंशन तथा खाद बीज की समस्या प्रमुख रूप से उठीं। बैठक में बीडीओ मीनाक्षी देवी ने बताया की 123 गांवों से 734 हैंडपंपों की मरम्मत की मांग मांग आई है। कहा कि ग्राम पंचायतें स्वयं इन समस्याओं को दूर कर सकती हैं। बैठक में पशु चिकित्सक डॉ. जीके सिंह ने कामधेनु और मुर्गी पालन योजना पर प्रकाश डाला। गर्मी में पशुओं की देखरेख के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में समाज कल्याण विभाग, जल निगम व स्वास्थ विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य सुनीता यादव, परदेसी बनवासी, सचिन यादव, डा.राम आशीष, श्याम लाल यादव, सावित्री देवी, आशुतोष यादव, पूनम यादव, जयकुमार राय, छोटे लाल, मुन्नी देवी, बलदेई प्रजापति, पूजा देवी, ज्यूत लाल पाल, जिलाजीत यादव, संतोष यादव, अशोक यादव, सुशीला देवी, द्वारिका यादव, राजाराम यादव, प्रभावती देवी, सुखराम यादव, राधेश्याम यादव, आदि मौजूद रहे।