सेमिनार की खास बात यह रही कि इसका आयोजन संयुक्त रूप से एकमा, कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी), फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (फियो) द्वारा किया गया।
सेमिनार में केंद्र सरकार द्वारा तैयार किए गए इंडियन ट्रेड पोर्टल से निर्यातकों को रूबरू कराया गया।
मुख्य अतिथि, संयुक्त सचिव मनोज द्विवेदी वाणिज्य मंत्रालय ने भारत-आसियान मुक्त व्यापार समझौते से लोगों को अवगत कराया और इसका लाभ उठाने का आह्लान किया।
उन्होंने कहा कि समझौते के विभिन्न बिंदुओं को समझ कर इसका बेहतर ढंग से लाभ पहुंचाना ही हमारा उद्देश्य है। इंडियन ट्रेड पोर्टल के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उप महानिदेशक, व्यापार विभाग वाराणसी, अमित कुमार ने बताया कि यह पोर्टल बहुद्देशीय है।
यह एक क्लिक पर आपके सामने होगा बस आपको केवल इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होगी। कहा कि यहां जाकर आप कैसे निर्यात करें? से लेकर निर्यात में आने वाली समस्याओं और उनका समाधान पा सकेंगे। इतना ही नहीं इस पोर्टल का आप अपनी कंपनी के विकास में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके अलावा यह भी बताया कि पूरे विश्व में निर्यात के क्षेत्र में क्या नया हो रहा है अथवा क्या और कहां होने वाला है इसकी भी जानकारी आपको मिलेगी। उन्होंने बताया कि सेमिनार का उद्देश्य आपको इस पोर्टल से होने वाले लाभ की जानकारी देना तो है ही आपको निर्यात की ओर प्रेरित करना भी है। पोर्टल के बारे में समझाने में प्रोजेक्टर का सहारा लिया गया।
सेमिनार में एकमाध्य विनय कपूर ने बैकिंग, कस्टम व आयात निर्यात में आ रही कुछ बाधाओं की ओर इशारा करते हुए उनके निराकरण की बात कही जिस पर अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
संयुक्त सचिव, पियुष बरनवाल, उपाध्यक्ष एसएस तिवारी, सीईपीसी उपाध्यक्ष हाजी अब्दुल रब अंसारी, सूर्यमणि तिवारी, एकमा मानद सचिव तनवीर हुसैन, नसरुल्लाह अंसारी, मिथिलेश कुमार, इस्तीयाक अहमद, अश्फाक अंसारी, तिलकराज खन्ना, राजाराम गुरप्ता, हाजी यूसुफ इमाम, हाजी सईद अहमद, एचएन मौर्य, हाजी अब्दुल सत्तार अंसारी, शाहिद हुसैन, वीके सिन्हा आदि मौजूद रहे।